पात्र झोपड़ाधारकों को 300 वर्ग फीट के घर

Mon, Jan 09 , 2023, 08:13 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुख्यमंत्री ने की बीडीडी चाल पुनर्विकास योजना की समीक्षा
मुंबई।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की अध्यक्षता में हुई बीडीडी चाल पुनर्विकास परियोजना (BDD Chawl Redevelopment Project) की समीक्षा बैठक में चाल परिसर के पात्र झोपड़ाधारकों को 269 वर्ग फीट के बजाय 300 वर्ग फीट का घर देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इसके अलावा पात्र झोपड़ाधारकों को ट्रांजिट कैंप के स्थान पर मांग के अनुसार हर माह किराए देने का विकल्प भी दिया गया है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने सोमवार को मंत्रालय में वर्ली, नायगांव और एनएम जोशी मार्ग स्थित बीडीडी चाल की पुनर्निर्माण परियोजना की समीक्षा की। शिंदे ने बीडीडी चाल के काम को गति देते हुए निर्माण क्षेत्र की नई तकनीकी का उपयोग कर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में म्हाडा के प्रबंध निदेशक संचालक अनिल डिग्गीकर ने परियोजनाओं के बारे में एक प्रस्तुति दी। वर्ली, नायगांव, एनएम जोशी मार्ग पर कुल 159 बीडीडी चाल हैं। वर्ली में 121 चाल में से पहले चरण में 34 चाल और 2 हजार 520 गालों का पुनर्विकास किया जा रहा है। वहीं नायगांव में 42 चाल में से 23 चाल और 1 हजार 824 गालों तथा एमएन जोशी मार्ग पर स्थित 32 में से 16 चालों और 1 हजार 280 गालों का पहले चरण में पुनर्विकास किया जाएगा।  
बैठक में बताया गया कि बीडीडी चाल के पुनर्विकास में चाल वासियों को विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी, जिसमें व्यायामशाला, ललित कला भवन, अस्पताल, स्कूल, जॉगिंग ट्रैक, कम्युनिटी हॉल, सीनियर सिटीजन प्लाजा जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। बैठक में राजस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन करीर, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद लिमये, मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स वार रूम के महानिदेशक राधेश्याम मोपलवार आदि मौजूद थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups