वर्ली में अविघ्न टावर में हादसा ट्रॉली लिफ्ट गिरने से दो मजदूरों की मौत

Mon, Jan 09 , 2023, 07:09 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई. वर्ली नाका (Worli Naka) के पास बनी अविघ्न टावर (avighna tower) में मजदूरों को लाने और ले जाने के लिए बनाई गई ट्राली लिफ्ट के गिर जाने से लिफ्ट में सवार दो मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लिफ्ट में सवार दोनों मजदूर इमारत में लगे कांच की सफाई करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान लिफ्ट धड़ाम से नीचे आ गिरी।
मिली जानकारी के अनुसार वर्ली नाका के आचार्य अत्रे चौक स्थित बी जी खेर मार्ग पर प्रेम नगर के पास  निर्माणाधीन 15 मंजिली अविघ्न टॉवर नामक इमारत में सोमवार की शाम लगभग 4.33 बजे लिफ्ट ट्रॉली गिर गई। इस लिफ्ट में सवार होकर मजदूर इमारत के कांच की सफाई कर रहे थे। लिफ्ट गिरने की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। इस बीच लिफ्ट सवार दोनों मजदूर लिफ्ट गिरते समय लिफ्ट के नीचे आ गिरे। इस घटना में दोनों ही मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गए थे। स्थानीय लोगो ने घायल मजदूरों को ईलाज के लिए नायर अस्पताल ले जाया गया। मजदूरों को अस्पताल ले जाने तक दमकल  अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए थे। नायर अस्पताल के डॉक्टरों ने  घायल दोनों मजदूरों को भर्ती करने से पहले मृत घोषित कर दिया. फायर ब्रिगेड अधिकारी (fire brigade officer) ने बताया दो लोग इमारत में लगे कांच साफ कर रहे थे इस दौरान लिफ्ट का वायर टूट जाने से दोनों मजदूर लिफ्ट ट्रॉली सहित नीचे गिर गए.
पांच दिन पूर्व भी हुई थी इस तरह की घटना
पांच दिन पहले विक्रोली के 23 मंजिला सिद्धिविनायक बिल्डिंग में लिफ्ट गिरने से चार मजदूर घायल हो गए थे जिसमें एक की मौत हो गई थी.हाईराइज इमारतों में पर्याप्त सुरक्षा के अभाव में हो रहे हादसे से सवाल खड़े होने लगे हैं. 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups