नाला सफाई को लेकर मनपा ने जारी किए टेंडर

Mon, Jan 09 , 2023, 06:20 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मई तक नाला सफाई पूरा करेगी मनपा
खर्च होंगे 180 करोड़
मुंबई।
मानसून आने में अभी 6 माह का समय शेष है। मानसून पूर्व मुंबई के नालों की सफाई (drain cleaning) को लेकर मनपा प्रशासन तैयारी कर ली है।मनपा ने नाला सफाई को लेकर निविदा प्रक्रिया शुरू की है। मनपा ने छोटे नालों की सफाई को लेकर पहले ही टेंडर निकाला था। मनपा अब बड़े नालों  की सफाई को लेकर टेंडर निकाला है। मनपा का कहना है कि मई आखिरी तक नाला सफाई पूरी कर ली जाएगी।
बता दे कि नाला सफाई को लेकर भाजपा मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार (Ashish Shelar) ने बड़े नालों की सफाई को लेकर निविदा निकालने की गुहार लगाई थी। आशीष शेलार ने कहा था कि नाला सफाई का समय पर नहीं शुरू किया गया तो बारिश के समय मुंबई में बाढ़ की स्थिति पैदा होगी। मनपा मानसून पूर्व  80 प्रतिशत नालों की सफाई करती है।बारिश के समय बकाया 10 प्रतिशत  नाला सफाई की जाती है जबकि बकाया 10 प्रतिशत मानसून के बाद नाला सफाई की जाती है। मनपा प्रशासन (municipal administration) ने नालों को लेकर 180 करोड़ का टेंडर निकाला है । नाला सफाई की शुरुआत मार्च महीने से शुरू की जाती है।मनपा ने छोटे नालों की सफाई को लेकर पहले ही टेंडर निकाला था।अब बड़े नालों की सफाई को लेकर मनपा ने टेंडर निकाला है।बड़े नालों की सफाई को लेकर मनपा की ओर से मुंबई के शहर भाग के नालों की सफाई को लेकर एक टेंडर निकाला है जबकि पूर्व उपनगर के लिए 2 और पश्चिम उपनगर के लिए 3 टेंडर निकाले गए है । मनपा नाला सफाई को लेकर 180 करोड़ रुपए खर्च करेगी।मीठी नदी की सफाई को लेकर मनपा ने पहले ही 3 टेंडर निकाला है जनवरी आखिरी तक निविदा प्रक्रिया पूरा होने की जानकारी मनपा की ओर से दी गई है।
नालों की सफाई पर होगा 180 करोड़ खर्च
बड़े नालों की सफाई को लेकर टेंडर 
शहर    1
पूर्व उपनगर 2
पश्चिम उपनगर 3 
छोटे नालों की सफाई 
शहर 2 टेंडर
पूर्व उपनगर 6 टेंडर
पश्चिम उपनगर 9 टेंडर
कुल 5 नदिया
बड़े नाले 309, कुल  209 किमी में फैला है फैला 
छोटे नाले 508, कुल 605 किमी 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups