लोकल में 19 वर्षीय युवती को आया अटैक

Sun, Jan 08 , 2023, 08:55 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

दो महिला टीसी ने बचाई जान!
ठाणे।
ठाणे में सेंट्रल रेलवे (Central Railway) की दो महिला टिकट चेकर्स की तत्परता से एक 19 वर्षीय महिला यात्री की जान बच गई। घटना शनिवार को ठाणे स्टेशन के पास एक ट्रेन में हुई। ठाणे रेलवे स्टेशन के पास लोकल ट्रेन में सफर के दौरान एक महिला यात्री को तेज दर्द होने लगा।
संयोग से उसी लोकल ट्रेन (Local train) में टिकट चेकर दीपा वैद्य और जैन मार्सेला भी टिकट चेक कर रहीं थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों रेलवे कर्मचारी हरकत में आ गए। उन्होंने तुरंत स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी। फिर महिला को ठाणे के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर मौजूद आपातकालीन चिकित्सा क्लिनिक में ले जाया गया। इस दौरान उन्होंने युवती के लिए व्हीलचेयर की भी व्यवस्था करवाई।
चूंकि यात्री की हालत गंभीर थी, इसलिए उसे जीआरपी और एक अन्य यात्री की मदद से सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां समय पर इलाज मिलने की वजह से युवती की जान बच गई. उसकी हालत में सुधार हो रहा है।
एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि महिला यात्री को पहले से कुछ बीमारी थी। उसे सिविल अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया और जांच में पता चला कि उसे हल्का दौरा पड़ा था। रेलवे द्वारा युवती के माता-पिता को इसकी सूचना दे दी गई। युवती की मां तत्काल अस्पताल पहुंची और उन्होंने दोनों महिला टिकट चेकिंग स्टाफ और रेलवे प्रशासन को धन्यवाद दिया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups