विधायक रोहित पवार बने महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के अध्यक्ष 

Sun, Jan 08 , 2023, 08:33 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

राजनीति के बाद क्रिकेट के मैदान में रोहित पवार 
मुंबई।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक रोहित पवार (Rohit Pawar) राजनीति के बाद अब क्रिकेट के मैदान में उतर गए है. रोहित पवार को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (Maharashtra Cricket Association) का अध्यक्ष चुना गया है। रविवार को पुणे के गहुंजे स्टेडियम (Gahunje Stadium) में हुई समिति की बैठक में पवार को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ का अध्यक्ष चुना गया । रोहित पवार खुद  ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। रोहित के  इस  चयन से क्रिकेट में एक बार फिर पवार युग की शुरुआत हो गई है.वही रोहित पवार की टीम में उद्योग मंत्री उदय सामंत के भाई किरण सामंत को  उपाध्यक्ष चुना गया है। रोहित पवार ने अपने ट्वीट में  कहा की मुझे महाराष्ट्र क्रिकेट संघ का सदस्य चुनने के लिए सभी सदस्य क्लबों के   सदस्यों का धन्यवाद। राकांपा प्रमुख शरद  पवार ने कई वर्षों तक खेल के लिए बहुत कुछ किया है। उनके मार्गदर्शन,विपक्ष  नेता अजित  पवार और सांसद सुप्रिया सुले का  समर्थन मिला है.पूर्व अध्यक्ष अजय शिर्के और रियाज बागवान का भी भरपूर सहयोग मिला।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups