शिंदे गुट के विधायक शिरसाट का दावा
मुंबई। राज्य में छह महीने पहले गठित शिंदे-फडणवीस (Shinde-Fadnavis) सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलों का दौर जारी है। इधर शिंदे गुट के विधायक संजय शिरसाट (Sanjay Shirsat) ने दावा किया है कि 20 से 22 जनवरी के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। शिरसाट ने औरंगाबाद में कहा कि तकनीकी कारणों से मंत्रिमंडल विस्तार रुका हुआ है। आगामी 15 जनवरी तक यह अड़चन दूर हो जाएगी। उसके बाद 20 से 22 जनवरी के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना है।
वर्तमान में कैबिनेट में मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के अलावा 18 मंत्री हैं। विस्तार में करीब 23 मंत्री और शामिल किए जा सकते हैं। शिंदे गुट सहित भाजपा के कई विधायक मंत्री बनना चाहते हैं, लेकिन उनका इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री के रूप में 30 जून को शपथ ग्रहण करने वाले एकनाथ शिंदे ने पहली बार 9 अगस्त 2022 को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था।
बच्चू कडू की चेतावनी
इधर मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी पर पूर्व राज्य मंत्री और विधायक बच्चू कडू (bachchu kadu) ने अपनी नाराजगी प्रकट की। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर जल्द कैबिनेट विस्तार नहीं किया गया तो उन्हें दूसरा निर्णय लेना होगा। महाविकास आघाड़ी सरकार में बच्चू कडू राज्यमंत्री थे, लेकिन बाद में वे शिंदे गुट में शामिल हो गए। शिंदे सरकार के पहले विस्तार में बच्चू कडू को जगह नहीं मिल पायी। कैबिनेट विस्तार में देरी से उनका इंतजार लंबा होता जा रहा है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jan 07 , 2023, 08:51 AM