पत्रकार दिन पर भाजपा युवा मोर्चा ने किया पत्रकारों का सम्मान
मुंबई। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल लोणीकर (Rahul Lonikar) ने कहा कि लोकतंत्र को जीवित रखने के लिए चौथे स्तंभ पत्रकारों और पत्रकारिता का बहुत बड़ा योगदान है, समाज को दिशा देने में पत्रकारिता की भूमिका अहम है. पत्रकार दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में दर्पण दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जिसमे बड़ी संख्या में शामिल पत्रकारों का सम्मान किया गया. लोणीकर ने कहा कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्रजी फडणवीस, भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) और श्री विक्रांत पाटिल (Vikrant Patil) के मार्गदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से अटल युवा पर्व के तहत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर से लेकर स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। राहुल लोणीकर ने बताया की क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती और 6 जनवरी को दर्पण दिवस पर पूरे महाराष्ट्र में युवा मोर्चा की ओर से पत्रकारों को सम्मानित किया गया. उन्होंने बताया की आने वाले दिनों में मोर्चा की तरफ से पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया,प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये,मोर्चा के समन्वयक योगेश मैंद, निखिल चव्हाण, बागल कुलकर्णी, सुदर्शन पाटसकर , अरुण पाठक, रवि तिवारी, विक्रांत आचरेकर, नांदेड़ ग्रामीण जिलाध्यक्ष किशोर देशमुख सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय पदाधिकारी उपस्थित थे.
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jan 07 , 2023, 08:17 AM