अवैध रूप से लगे हार्डिंग और बोर्ड को हटाने का निर्देश
मुंबई। मनपा प्रशासन ने मुंबई शहर को चकाचक करने और स्वच्छ बनाने को लेकर कई कदम उठाए जा रहे है। विशेष दिनो मुंबई शहर को रंग बिरंगी बिजली की रोशनी में रंग कर शहर को और सौंदर्य बनाया जाता है ।मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने 26 जनवरी को शहर को भारत के झंडे में बिजली के रंगों में रंगने का निर्देश दिया है।इसी तरह मुंबई शहर को बदरूप करने वाली लगी होर्डिंग और बोर्ड को तत्काल निकालने का निर्देश दिया है।
बता दे की मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के निर्देश पर शहर को सुशोभीकरण और सुंदर बनाने का निर्देश दिया है ।मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल इसी के तहत शहर को स्वच्छ बनाने और सुशोभीकरण करने के लिए 500 जगहों पर विशेष अभियान चलाया है। सुशोभीकरण के चल रहे कामों और चल रही अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं का जायजा मनपा आयुक्त चहल ने लिया ।इस दौरान मनपा अतिरिक्त आयुक्त पी वेलारासू ,संजीव कुमार आशीष शर्मा, सहित मनपा के सह आयुक्त उपायुक्त और सहायक आयुक्त बैठक में शामिल थे। मनपा आयुक्त ने शहर को और स्वच्छ बनाने के लिए प्रभावी रूप से साफ सफाई करने का निर्देश दिया। जिन जगहों को साफ सुथरा किया जा रहा है वहा पर रंग रोगन कर उसे चमकदार बनाने का निर्देश दिया। मनपा आयुक्त ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस (26 January Republic Day) के अवसर पर तिरंगे की रंग में मुंबई शहर को रोशन करने का निर्देश दिया। मनपा आयुक्त ने शहर के शौचालय को स्वच्छ बनाने और नई शौचालय को बनाने का निर्देश दिया।मनपा आयुक्त ने विशेष रूप से शहर को बदरूप करने वली लगी होर्डिंग और बोर्ड को तत्काल हटाने का निर्देश दिया।अवैध रूप से होर्डिंग लगाने वालो पर दंड लगाने का भी निर्देश दिया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jan 07 , 2023, 08:12 AM