मुंबई, 07 जनवरी। मध्य रेल (Central Rail) द्वारा अप्रैल से दिसंबर 2022 की अवधि के दौरान वातानुकूलित (एसी) लोकल के यात्रियों की संख्या 1 करोड़ (10,000,664) को पार कर, नए वर्ष की पूर्व संध्या पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है | वातानुकूलित (एसी) लोकल से यात्रा करने वाले यात्रियों का जबरदस्त प्रतिसाद इस तथ्य के कारण है कि यह यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का आनंद प्रदान करती है। वातानुकूलित (AC) लोकल सेवा को प्रोत्साहित करने के लिए रेल मंत्रालय द्वारा भी मई 2022 से दैनिक टिकटों के किराए में 50% तक की कटौती की गई।
रेलवे ने सितंबर 2022 में प्रथम श्रेणी के त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक सीजन टिकट धारकों को वातानुकूलित (AC) ईएमयू (EMU) में अतिरिक्त किराए के अंतर का भुगतान करके यात्रा करने की सुविधा दी है। प्रथम श्रेणी के त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक सीजन टिकट धारकों को वातानुकूलित (एसी) ईएमयू सीज़न टिकट में परिवर्तित करने के लिए सम्पूर्ण अवधि के किराए का भुगतान करना होगा |
मध्य रेल पर वर्तमान में, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस - कल्याण / बदलापुर / टिटवाला के अपने उपनगरीय खंड पर 56 वातानुकूलित (एसी) सेवाएं परिचालित कर रहा है।
यात्रियों की माहवार वृद्धि इस प्रकार है:
अप्रैल 2022 - 5,92,836
मई 2022 – 8,36,700
जून 2022 - 11,03,969
जुलाई 2022 – 10,79,050
अगस्त 2022 - 12,37,579
सितंबर 2022 - 13,82,806
अक्टूबर 2022 - 12,74,409
नवंबर 2022 - 12,53,896
दिसंबर 2022 - 12,39,419
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jan 07 , 2023, 11:34 AM