संजय राऊत की नारायण राणे को चेतावनी
मुंबई। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) के जेल भेजने वाले बयान से उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट के सांसद संजय राऊत (Sanjay Raut) खासे नाराज हो गए। उन्होंने राणे को चेतावनी देते हुए कहा कि अभी तक मैं चुप था, लेकिन उन्होंने सीमा पार कर दी है। मैं अब राणे की 100 फर्जी कंपनियों और दूसरे मामलों को उजागर करूंगा। राणे कमजोर हैं इसलिए वे ईडी और सीबीआई के डर से भाजपा में भाग गए।
राऊत ने कहा कि यदि राणे मेरे खिलाफ आगे भी बोलते रहेंगे तो मैं उन्हें पूरा नंगा कर दूंगा। मेरे सामने यदि राणे को आना है तो आएं अथवा उनके दोनों बेटे नीलेश राणे और नीतेश राणे (Nitesh Rane) को आना है तो वो आ जाएं। राणे केंद्र सरकार की सुरक्षा लेकर घूम रहे हैं। यदि हिम्मत है तो बिना सुरक्षा के सामने आए। राऊत ने कहा कि राणे सभी लोगों के खिलाफ अरे-तुरे की भाषा का इस्तेमाल करते हैं। वे कौन है? यदि उनके भ्रष्टाचार के मामले सामने आएंगे तो वे 50 सालों तक जेल से नहीं निकल पाएंगे। राऊत ने कहा कि मुझे जेल में भेजने की धमकी देने वालों की जानकारी सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ को भेज दिया है। राऊत ने दावा किया कि शिंदे गुट को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देने के लिए राणे का मंत्री पद छीना जाने वाला है।
बता दें कि गुरुवार को राणे ने सिंधुदुर्ग के कणकवली में आयोजित एक कार्यक्रम में राऊत को जेल भेजने की धमकी दी थी। राणे ने कहा था कि राऊत 100 दिनों तक जेल में थे। अब वे खुद दोबारा जेल जाने का रास्ता बना रहे हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jan 06 , 2023, 08:19 AM