मुंबई। चार साल पहले गिरे हिमालय ब्रिज का गर्डर डालने का अब मुहूर्त मिल गया है। शनिवार की आधी रात को हिमालय ब्रिज का गर्डर डाला जाएगा। हिमालय ब्रिज (Himalaya Bridge) को बनाने के लिए डाले जाने वाले गर्डर को लेकर मनपा ने ट्रैफिक विभाग से अनुमति मांगी थी जिसे विभाग ने शुक्रवार को अपनी हरी झंडी दे दी। बता दे कि 14 मार्च 2019 को हिमालय फुट ओवर ब्रिज अचानक ढह गया था। जिसकी चपेट में आने से 7 लोगों की मौत और करीब 30 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। हिमालय ब्रिज के गर्डर लांचिंग का आख़िरकार 4 साल बाद मुहूर्त निकल गया। मनपा शनिवार और रविवार को आधी रात के बाद ब्रिज पर गर्डर की लांचिंग करेगी। मनपा ब्रिज विभाग के चीफ इंजीनियर संजय कौंडन्यापुरे ने बताया कि ब्रिज पर कुल 5 गर्डर बिछाए जाएंगे। ट्रैफिक विभाग ने शनिवार और रविवार को रात 12 बजे से 4 बजे के बीच समय ट्रैफिक बंद रखने की अनुमति दी है। यदि इस दौरान काम पूरा नहीं होता है तो बाकी का काम अगले शनिवार को रात में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गर्डर डालने की मनपा की तैयारी-नवंबर दिसंबर में ही थी। लेकिन ट्रैफिक पुलिस से अनुमति न मिलने के कारण काम रुका रहा। मनपा प्रशासन फरवरी के पहले सप्ताह में ब्रिज को लोगो के आवागमन के लिए खोल देने की तैयारी दिखाई है। संजय कौंडन्यापुरे (Sanjay Koundanyapure) ने बताया कि ब्रिज के बनने से प्रतिदिन 50,000 लोगों को फायदा होगा जो सीएसएमटी से आजाद मैदान आते-जाते हैं। लोगों को जान जोखिम में डाल कर रोड पार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ब्रिज के दोनों पिलर काफी पहले से बन कर तैयार हैं। इस पर लगने वाला गर्डर ओडिशा के भुवनेश्वर में बनाया गया है।
स्ट्रील का ब्रिज :
मुंबई के पुराने ब्रिज ज्यादातर लोहे के बने हैं, समुद्री हवाओं के कारण उसमें जल्दी जंग लग जाती है। जिससे बार-बार मरम्मत की जरूरत पड़ती है। इसलिए मनपा ने इस ब्रिज को पूरी तरह से स्टेनलेस स्टील से बनाया है यह जल्दी खराब नहीं होगा और मजबूती बनी रहेगी। साथ ही टाइम्स ऑफ इंडिया की तरफ एस्केलेटर लगाया जाएगा। इससे सीनियर सिटीजन, गर्भवती महिलाओं और दिव्यांगों को स्टेशन पहुंचने में आसानी होगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jan 06 , 2023, 07:51 AM