चेंबूर स्टेशन से होगी शुरुआत
मुंबई: मोनो रेलवे ब्रिज (mono rail bridge) के नीचे की खली पड़ी जमीन पर मनपा ने सौन्द्रीयकरण (beautification) का निणर्य लिया है। मनपा प्रशासन ने इसकी शुरुआत चेंबूर स्टेशन परिसर से शुरू करने का निर्णय लिया है। मनपा चेंबूर के मोनोरेल स्टेशन के परिसर को सौंदर्य बनाने के लिए 33 लाख 55 हजार रुपए खर्च करने का निर्णय लिया है ।
बता दे कि मोनोरेल ब्रिज के नीचे भिखारियों और गरदुल्लों (beggars and vagabonds) का कब्ज़ा बनता जा रहा है। जिससे बड़ी गंदगी बन रही थी। मनपा प्रशासन द्वारा शहर को सौन्द्रीयकरण को लेकर उठाये कदम में मनपा ने मोनोरेल के नीचे भी सौंदर्य करने का निर्णय लिया। मनपा प्रशासन का कहना है कि फ्लाईओवर मोनो रेल पुल बनाने के बाद फ्लाईओवर ,स्काईवॉक, और पैदल यात्री, के चलने की जगह उपलब्ध कराने के बाद भी नीचे बड़ी मात्रा में खुली जगह बची रहती है। चूंकि इस खुले स्थान का विकास नहीं किया जा रहा है जिसके चलते अवैध कब्जा करने वाले लोग कब्ज़ा करते जा रहे है जिसमे भिखारी और फेरीवाले मुख्य रूप से हैं। मनपा ने पुल के नीचे खुले स्थान का चरणबद्ध तरीके से सौंदर्यीकरण करने का निर्णय लिया है। मेट्रो रेल ब्रिज के नीचे की खुली जगह पर सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद अब मोनो रेल ब्रिज के नीचे की जगह का सौंदर्यीकरण करने का कदम उठाया जा रहा है । पहले चरण में चेंबूर मोनो रेलवे स्टेशन पुल के नीचे के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। पुल के खंभों की रंगीन पेंटिंग के साथ आसपास के क्षेत्र को लोहे की रेलिंग से बंद किया जाएगा। इस संबंध में टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मनपा की ओर से कहा गया है कि फरवरी के पहले सप्ताह में ठेकेदार की नियुक्ति कर काम शुरू कर दिया जाएगा। मोनो रेल ब्रिज के नीचे की पूरी खुली जगह को सुंदर बनाया जाएगा। इसके लिए विभागीय कार्यालयों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jan 06 , 2023, 06:45 AM