Anil Parab : अनिल परब की 10 करोड़ की संपत्ति ED ने की जब्त

Wed, Jan 04 , 2023, 05:20 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। ठाकरे गुट के विधायक अनिल परब (Anil Parab) को प्रवर्तन निदेशालय (Ed) ने छापा मारा है। अनिल परब से जुड़ी 10 करोड़ की संपत्ति ईडी ने जब्त की है। ईडी ने रत्नागिरी (Ratnagiri) के साई रिजॉर्ट (Sai Resort) मामले में मनी लॉन्ड्रिंग (money laundering) का मामला दर्ज किया था। इस मामले में ईडी ने अनिल परब से भी पूछताछ की थी। उसके बाद आज ईडी द्वारा जब्ती की कार्रवाई की गई है। ईडी ने इस कार्रवाई को लेकर एक ट्वीट भी किया है। बताया गया है कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल परब, साई रिजॉर्ट एनएक्स और अन्य जगहों की 10.20 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। अनिल परब ने हालांकि इस कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट जाने पर टिप्पणी की है। अनिल परब ने कहा है कि इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है और अगर कार्रवाई होती है तो मैं इसकी शिकायत कोर्ट में करूंगा। मिली जानकारी के मुताबिक जब्त की गई संपत्ति में रत्नागिरी में 42 गुंठा जमीन और वहां बना साई रिजॉर्ट शामिल है। ईडी ने यह कार्रवाई पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की एक शिकायत के आधार पर की है।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">ED has initiated an investigation under PMLA on the basis of a complaint filed by the Ministry of Environmental Forest and Climate Change against Anil Dattatray Parab: ED</p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/1610587184431771648?ref_src=twsrc%5Etfw">January 4, 2023</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups