मुंबई। साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में भाजपा (B J P) और बाळासाहेबांची की शिवसेना ने 48 में से 45 लोकसभा सीटों को जीतने का लक्ष्य बनाया है. मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखऱ बावनकुले (BJP State President Chandrashekhar Bawankule) ने यह बात कही. बावनकुले ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से राज्यभर में ‘धन्यवाद मोदीजी लाभार्थी संपर्क अभियान’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मोदी सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से प्रत्यक्ष संपर्क कर उनके पास से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद पत्र का पत्र भेजा जा रहा है। फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी जैसे अभियान के माध्यम से पार्टी के विचारों से सहमत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व पर विश्वास रखने वाले समाज के प्रतिष्ठित लोगों को पार्टी संगठन से जोड़ा जा रहा है। संपूर्ण राज्य में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब कल्याण की अनेक योजना शुरू की है। इसके साथ ही देश को सामर्थ्यवान,समृद्ध बनाने के लिए मोदी सरकार द्वारा लिये गये फैसले को सफलता मिल रही है। राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार मोदी सरकार की तरह ही समाज के विभिन्न घटकों के कल्याण की योजना चला रही है। ढाई साल सत्ता में रही महाविकास आघाडी सरकार ने जनकल्याण का कोई भी काम नहीं किया। ‘फेसबुक लाइव सरकार’ के जाने के बाद अब कार्यक्षम सरकार है। इस सरकार ने किसानों को 7 हजार करोड़ रुपये की मदद की है। विदर्भ और मराठवाड़ा के विकास को गति देने वाले कई निर्णय शिंदे-फडणवीस सरकार ने हाल ही में हुए विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में लिया। केंद्र और राज्य की डबल इंजिन की सरकार होने की वजह से बड़े पैमाने पर विकास काम हुए हैं। इन विकास कार्यों को संगठन के माध्यम से सामान्य लोगों तक पहुंचाई जायें, इसके साथ ही संगठन को मजबूत कर आगामी लोकसभा चुनाव में बाळासाहेबांची शिवसेना पार्टी के साथ मिलकर 45 से अधिक सीटों और 200 से अधिक विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य हम हासिल करेंगे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jan 03 , 2023, 08:08 AM