दिसंबर माह में रिकॉर्ड 8 करोड़ 52 लाख की सहायता
मुंबई। मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कक्ष ने रोगियों की सेवा का उत्कृष्ट काम करते हुए राज्य के हजारों मरीजों के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य की रोशनी लाने का काम किया है। अपने प्रदर्शन में लगातार इजाफा करते हुए कक्ष ने केवल छह महीने में 2600 रोगियों को कुल 19 करोड़ 43 लाख रुपए की मदद की है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री (Chief Minister) सहायता कक्ष ने पहले दिन से खुद को रोगियों की सेवा में समर्पित कर दिया। जुलाई के पहले महीने में 194 मरीजों को 83 लाख रुपए की मदद की गई। इसके बाद अगस्त महीने में 276 मरीजों को 1 करोड़ 40 लाख, सितंबर महीने में 336 रोगियों को 1 करोड़ 93 लाख, अक्टूबर में 256 रोगियों को 2 करोड़ 21 लाख, नवंबर माह में 527 रोगियों को 4 करोड़ 50 लाख और दिसंबर माह में रिकॉर्ड (record) 8 करोड़ 52 लाख रुपए की मदद की गई।
दिसंबर माह में रोगियों की दी गई रिकॉर्ड मदद के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कक्ष के प्रमुख मंगेश चिवटे ने कहा कि मुख्यमंत्री सहायता कोष के मानदंड में बदलाव कर महंगे इलाज की जरूरत वाले कुछ रोगों को इसमें शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री शिंदे के सुझाव पर नई बीमारियों को शामिल किया गया। इसके सकारात्मक परिणाम के रूप में इन नई शामिल बीमारियों के कई रोगियों को मदद मिली है। इससे राशि का वितरण बढ़ा है।
मुख्यमंत्री सहायता निधि के मापदंड के अनुसार पहले कई बीमारियों का समावेश नहीं था, जिनका अब समावेश किया गया है। इसमें फेफड़े की सर्जरी, घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी, हिप रिस्लेसमेंट सर्जरी शामिल हैं। साथ ही दुर्घटना के मरीजों को भी इस योजना से आर्थिक मदद दी जाएगी। साथ ही जन्म से बधिर बच्चों की कॉकलीयर इम्प्लांट सर्जरी के लिए तीन लाख रुपए देने का फैसला लिया गया।वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए पांच प्रकार के मानदंड निर्धारित किए गए हैं। इसमें हार्ट सर्जरी, लंग ट्रांसप्लांट, बोन मैरो और हार्ट ट्रांसप्लांट सर्जरी के लिए दो लाख रुपए तक की सहायता दी जाएगी। घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी, ब्रेन डिजीज, कैंसर, बचपन की बीमारियों, एक्सीडेंट सर्जरी आदि के लिए एक लाख रुपए तक जबकि डायलिसिस (dialysis) , कीमोथैरेपी, बर्न पेशेंट्स, लिगामेंट्स आदि के लिए 50 हजार रुपए की मदद की जाएगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jan 03 , 2023, 07:46 AM