मेगा क्रेडिट कैम्प में दो हजार लाभार्थियों को 1.18 अरब का ऋण स्वीकृत
बलिया, 09 जून (हि. स.)। सरकारी योजनाओं (government schemes) का लाभ (benefits) हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार देर शाम टाउन हॉल में वृहद मेगा क्रेडिट कैंप (mega credit camp) का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न बैंकों के माध्यम से विभिन्न ऋण योजनाओं में लगभग दो हजार ग्राहकों को 1.18 अरब के ऋण स्वीकृत (loan sanctioned) किए गए।
इससे पहले मेगा कैम्प शुभारम्भ मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने सरकार की ऋण योजनाओं जैसे मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया, पीएम स्वनिधि, क्रेडिट गारंटी, पीएमईजीपी, आत्म-निर्भर योजना व केसीसी सहित अन्य योजनाओं के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी।
बैंक अधिकारियों से कहा कि अगर कोई व्यक्ति खुद के आर्थिक विकास के लिए कोई उद्योग या धंधा करना चाहता है तो बैंक आसानी से उसे लोन दे। इस बात पर विशेष जोर दिया कि किसी भी व्यक्ति को दौड़ाया ना जाए और किसी प्रकार का भेदभाव भी ना किया जाए। मेगा कैम्प के सफल आयोजन के लिए उन्होंने लीड बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों को धन्यवाद भी दिया। कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक अजीत सिंह, डीसी एनआरएलएम डीएन पाण्डेय, एलडीएम राजकुमार पाण्डेय, क्षेत्रीय बैंक प्रबंधक राजेश देश पाण्डेय, नाबार्ड के डीडीएम सुशील कुमार, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, नितेश उपाध्याय, शिव सहाय सहित सभी बैंकों के प्रतिनिधि थे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jun 09 , 2022, 11:05 AM