Dakit Warehouse: डाकिट ने लखनऊ में लॉन्च किया वेयरहाउस, एमएसएमई को मिलेगी तेज डिलीवरी सुविधा

Mon, Apr 06 , 2026, 07:04 PM

Source : Uni India

लखनऊ।  हाइपरलोकल फुलफिलमेंट (Hyperlocal Fulfillment) और लास्ट-माइल लॉजिस्टिक्स स्टार्टअप डाकिट टेक्नोलॉजिस ने लखनऊ में अपना अत्याधुनिक वेयरहाउस लॉन्च किया है। यह कंपनी का टियर-II शहर में पहला फुलफिलमेंट सेंटर है, जिससे उत्तर प्रदेश के एमएसएमई और एसएमई विक्रेताओं (MSME and SME Sellers) को तेज डिलीवरी की सुविधा मिलेगी।

कंपनी के अनुसार, यह विस्तार मेट्रो शहरों से बाहर बढ़ती क्विक कॉमर्स की मांग को ध्यान में रखते हुए किया गया है। लखनऊ सेंटर एक पायलट हब के रूप में कार्य करेगा और भविष्य में टियर-II व टियर-III शहरों में विस्तार का आधार बनेगा। डाकिट वर्तमान में देशभर में अपने नेटवर्क के जरिए प्रतिदिन 10,000 से अधिक ऑर्डर प्रोसेस कर रही है और जल्द ही इसे बढ़ाकर लगभग 5 लाख ऑर्डर प्रति माह तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।


कंपनी के संस्थापक एवं सीईओ चंदन सिंह घुगत्याल (CEO Chandan Singh Ghughtyal) ने कहा कि भारत की अगली खपत की कहानी टियर-II और टियर-III शहरों में लिखी जाएगी और यह वेयरहाउस उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इस पहल से छोटे व्यवसायों को पहली बार तेज और भरोसेमंद डिलीवरी इंफ्रास्ट्रक्चर तक पहुंच मिलेगी, जिससे उनकी बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Voter List Frozen: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की मतदाता सूची फ्रीज ; न्यायाधिकरण की पहुंच अभी भी अनिश्चित
Major Update on LPG Cylinders: LPG गैस सिलेंडर पर सरकार का कड़ा फ़ैसला! अब खुले बाज़ार में नहीं मिलेंगे सिलेंडर, सिलेंडर की सीधी बिक्री पर रोक
ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, कहा- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला तो, मंगलवार, रात 8:00 बजे ईस्टर्न टाइम! जब नागरिक बुनियादी ढांचे पर... 
 IMD का राज्य-वार मौसम अलर्ट! अगले 24 घंटों में दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित इन 6 अन्य राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान की संभावना 
Today's Breaking News: भजनलाल ने भाजपा स्थापना दिवस पर प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर किया ध्वजारोहण, ईरान के बहरेस्तान में अमेरिका-इजरायल के हमले में 13 लोगों की मौत

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups