Crime : नशे में धुत व्यक्ति ने पुत्री की हत्या की!

Mon, Apr 06 , 2026, 06:40 PM

Source : Uni India

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना के नशे में धुत एक व्यक्ति ने पुत्री की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि गौरा गांव निवासी जनार्दन कमकर रविवार की रात नशे की हालत में घर पहुंचा। इसके बाद उसने पंखे से पुत्री मोनिका कुमारी (Monika Kumari) (22) पर पंखा से हमला कर दिया। इस घटना में मोनिका की मौत हो गयी। वह बीए की छात्रा थी और घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। घटना के बाद जनार्दन ने खुद को बचाने और लोगों को गुमराह करने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया और दवा लाने की बात कहने लगा। हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना पंखा, शर्ट एवं पैंट बरामद किया है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम भी घटना स्थल पर पहुंचकर घटना से मिले साक्ष्यों को जांच के लिए ले गई।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।


हथुआ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि मामले में आरोपित पिता को गिरफ्तार किया गया है।पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है।उन्होंने कहा कि आरोपित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि आरोपित जर्नादन का आपराधिक और हिंसक व्यवहार पहले से ही रहा है। करीब आठ वर्ष पूर्व उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के लिए ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Voter List Frozen: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की मतदाता सूची फ्रीज ; न्यायाधिकरण की पहुंच अभी भी अनिश्चित
Major Update on LPG Cylinders: LPG गैस सिलेंडर पर सरकार का कड़ा फ़ैसला! अब खुले बाज़ार में नहीं मिलेंगे सिलेंडर, सिलेंडर की सीधी बिक्री पर रोक
ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, कहा- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला तो, मंगलवार, रात 8:00 बजे ईस्टर्न टाइम! जब नागरिक बुनियादी ढांचे पर... 
 IMD का राज्य-वार मौसम अलर्ट! अगले 24 घंटों में दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित इन 6 अन्य राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान की संभावना 
Today's Breaking News: भजनलाल ने भाजपा स्थापना दिवस पर प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर किया ध्वजारोहण, ईरान के बहरेस्तान में अमेरिका-इजरायल के हमले में 13 लोगों की मौत

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups