Deaths Due to Lightning : आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में एक दर्दनाक हादसे (tragic incident) में मां और बेटी की बिजली गिरने से मौत हो गई। यह घटना मंदासा मंडल (village of Mandasa Mandal) के पेद्दकेसुपुरम गांव में रविवार रात हुई। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान मडिया कृष्णा कुमारी (45) और उनकी बेटी येगेस्वरी (15) के रूप में हुई है। दोनों काजू के बागान में काम कर रही थीं। बारिश शुरू होने पर वे एक पेड़ के नीचे शरण लेने लगीं, तभी अचानक बिजली गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
राज्य के कृषि मंत्री के अच्चन्नायडु ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
इस बीच, आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि एलुरु, पलनाडु और प्रकाशम जिला सहित कई जिलों में गरज-चमक और बिजली के साथ बारिश की संभावना है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें और सतर्क रहें।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Apr 06 , 2026, 04:39 PM