वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए ईरान को दिया गया 10 दिन का समय खत्म होने (deadline) में अब सिर्फ 48 घंटे बचे हैं। ट्रंप ने कहा कि ईरान-अमेरिका के बीच समझौता न होने या होर्मुज (havoc) न खुलने की स्थिति में ईरान पर कहर टूट पड़ेगा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, "याद है जब मैंने ईरान को समझौता करने या होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए 10 दिन का समय दिया था। समय निकलता जा रहा है। सिर्फ 48 घंटे बाद ईरान पर कहर टूट पड़ेगा।"
उल्लेखनीय है कि अमेरिका-इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की हत्या के साथ यह सैन्य अभियान शुरू किया था। ईरान ने इसके जवाब में इजरायल एवं खाड़ी देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हमला करने के साथ-साथ होर्मुज जलडमरूमध्य को भी बंद कर दिया था। यह जलमार्ग बंद होने से दुनियाभर में तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) और कच्चे तेल का निर्यात प्रभावित हुआ है। ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका, इजरायल और इनके सहयोगियों के जहाजों को होर्मुज से पार नहीं होने देगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Apr 04 , 2026, 09:03 PM