Junior National Hockey: सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी में बिहार ने हिमाचल प्रदेश को 3-1 से हराया

Sat, Apr 04 , 2026, 08:58 PM

Source : Uni India

राजगीर। बिहार के राजगीर खेल अकादमी (Rajgir Sports Academy) में चल रही 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर मेंस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के चौथे दिन मेजबान बिहार ने हिमाचल प्रदेश को 3-1 से हरा दिया। आज खेले गए अन्य मुकाबलों में दिल्ली, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर और मिजोरम (Jammu and Kashmir and Mizoram) ने अपने-अपने मैच जीते, जबकि असम और पुडुचेरी के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। प्रतियोगिता के दौरान दिन के पहले मैच में दिल्ली ने डिवीज़न 'बी' के पूल 'ए' (Division B Pool A) में गुजरात को 30-0 के बड़े अंतर से हराया। 

सिद्धार्थ ने आठ गोल (11', 14', 14', 15', 26', 26', 32', 47') मिनट में किए, जबकि आर्यन ने पाँच गोल (22', 26', 33', 39', 51') किए। सेहरावत सुशांत (15', 42', 51', 54') और सिंह युवराज (1', 20', 21', 40') ने चार-चार गोल किए, जबकि रिहान ने हैट्रिक (12', 30', 50') लगाई। लव (5', 41'), इब्राहिम हारून (4', 49') और पुरुषोत्तम (33', 55') ने दो-दो गोल किये। उसी डिवीज़न में दिन के दूसरे मैच में उत्तराखंड ने तेलंगाना हॉकी को 4-0 से हराया। कुमार अमन ने हैट्रिक (41', 44', 53') के साथ शानदार प्रदर्शन किया, जबकि विकास कश्यप ने एक और गोल (45') करके उत्तराखंड की जीत पक्की कर दी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups