Gram Panchayat Action: जालौन में ग्राम पंचायत अनियमितताओं पर कार्रवाई, सचिव निलंबित!

Sat, Apr 04 , 2026, 08:14 PM

Source : Uni India

जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में ग्राम पंचायत रूदावली (Nadigaon Development Block) में विकास कार्यों में पाई गई अनियमितताओं पर जिलाधिकारी ने सख्त कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है तथा ग्राम प्रधान को नोटिस जारी किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शिकायत के आधार पर गठित जांच समिति ने इंटरलॉकिंग निर्माण में कमी तथा वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि की।

 जांच में लगभग 1.25 लाख रुपये की रिकवरी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रकरण में ग्राम पंचायत सचिव रोहित कुमार की भूमिका संदिग्ध पाए जाने तथा जांच में सहयोग न करने और अभिलेख उपलब्ध न कराने के आरोप में उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं ग्राम प्रधान जाकिर हुसैन को पंचायत राज अधिनियम की धारा 95-जी के तहत नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि भ्रष्टाचार और कर्तव्यहीनता (Corruption and Dereliction of Duty) किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारियों को पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups