Jharkhand Yellow Alert: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में यलो व ऑरेंज अलर्ट जारी

Sat, Apr 04 , 2026, 12:39 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

रांची : झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मौसम का मिजाज (The weather pattern) तेजी से बदल रहा है। दिनभर चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी (scorching sunshine and sultry heat) के बाद शाम होते ही कई इलाकों में बारिश हो रही है। इस अचानक बदलाव ने जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है, वहीं मौसम विभाग (Meteorological Department) ने आने वाले दिनों के लिए सतर्क रहने की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Centre) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण राज्य में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इस दौरान कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

इसे देखते हुए रांची, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, गिरिडीह, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और खूंटी समेत 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं 6 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना है।

विभाग ने लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने और सतर्क रहने की सलाह दी है। हालांकि, जमशेदपुर समेत कोल्हान प्रमंडल में गर्मी का असर अब भी बना हुआ है। सरायकेला-खरसावां जिले में राज्य का सबसे अधिक 40.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। चाईबासा में 40.0 और डालटेनगंज में 40.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। पिछले तीन दिनों में तापमान में 6 डिग्री से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य में इसी तरह का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups