कांशीराम को भारत रत्न दिए जाने की मांग उठी राज्यसभा में

Tue, Mar 24 , 2026, 12:57 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी (BSP) के संस्थापक रहे कांशीराम (Kanshi Ram) को भारत रत्न (Bharat Ratna) दिए जाने की मांग मंगलवार को राज्यसभा में उठी। समाजवादी पार्टी के रामजीलाल सुमन ने शून्यकाल के दौरान यह विषय उठाते हुए कहा कि कांशीराम ने देश के बहुसंख्यक समाज (majority community) के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि कांशीराम सरकारी नौकरी छोड़कर देश के बहुसंख्यक समाज को उनका हक दिलाने के लिए जन जागरण अभियान शुरू किया और इस समाज के लोगों को सम्मान का जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (former Uttar Pradesh Chief Minister Akhilesh Yadav) ने भी अनेक अवसरों पर सार्वजनिक रूप से श्री कांशीराम को को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग की है। शिवसेना उद्धव गुट की प्रियंका चतुर्वेदी ने पशुओं के खिलाफ बढ़ती क्रूरता के दोषियों पर जुर्माना बढ़ाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अभी कानून में इस तरह के अपराध के दोषियों पर केवल 50 रुपए का जुर्माना लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि क्रूरता के अपराध में दोषियों पर केवल 50 रुपए का जुर्माना लगाया जाता है लेकिन घायल पशु के इलाज में कम से कम 5000 रुपए खर्च हो जाते हैं। उन्होंने इस तरह के दोषियों पर जुर्माना बढ़ाए जाने तथा सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।

कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने रायपुर एम्स में चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों की कमी की ओर सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि इससे लोगों को समुचित स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि रायपुर एम्स में चिकित्सकों के 305 पद स्वीकृत हैं लेकिन अभी वहां केवल 190 चिकित्सक हैं। इसी तरह नर्स और तकनीकी स्टाफ के 3800 पदों की तुलना में केवल 2400 के करीब लोग काम करते हैं। उन्होंने कहा कि इससे मरीजों के उपचार में देरी होती है और उनकी मांग है कि इन पदों को शीघ्र भरा जाना चाहिए।

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने राजधानी दिल्ली के पालम क्षेत्र में हाल में हुए अग्निकांड में नौ लोगों की मौत का मामला उठाते हुए आरोप लगाया कि इसमें सरकारी तंत्र की लापरवाही हुई है। उन्होंने इस घटना की निश्चित समय सीमा में जांच कर कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। उन्होंने दिल्ली सरकार के एक मंत्री के बयान का हवाला देते हुए कहा कि उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए।

कांग्रेस पार्टी के मुकुल वासनिक ने देश में आदिवासियों तथा दलितों के खिलाफ अपराध के बढ़ते मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ औसतन हर रोज अपराध की 36 और दलित समुदाय के साथ 158 घटनाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के करीब 90 प्रतिशत मामले अदालतों में लंबित हैं। सदस्य ने कहा कि इस तरह के मामलों में दोष सिद्धि की दर 30 प्रतिशत से भी काम है और अपराधियों के बरी होने की दर करीब 60 प्रतिशत है। 

कांग्रेस सदस्य ने कहा कि इस तरह के मामलों की सुनवाई के लिए देश में विशेष अदालतों की काफी कमी है। समाजवादी पार्टी के प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट खनन माफियाओं की गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने की मांग की। बीजू जनता दल की सुलता देव ने बच्चों विशेष रूप से बच्चों की तस्करी पर रोक लगाने की पुरजोर मांग की।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups