Fuel-Tech Startup Nawgati: पेट्रोलियम डीलरों के लिए स्टार्टअप नॉगती ने पेश किया समन्वित प्लेटफार्म 'आवेग प्रो'!

Tue, Mar 24 , 2026, 08:41 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पुणे: फ्यूल-टेक स्टार्टअप नॉगती ने पेट्रोलियम डीलरों के खुदरा कारोबार के परिचालन को कारगर बनाने में सहायता प्लेटफॉर्म 'आवेग प्रो' पेश करने की घोषणा की है जो पेट्रोल पम्प परिचालन को डिजिटाइज़ और आधुनिक बनाने के लिए तैयार किया गया है। नॉगती की सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार पुणे में आयोजित पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन पुणे (पीडएपी) की वार्षिक आम बैठक में इसकी विशेषताओं की प्रस्तुति दी गयी। 

कंपनी का कहना है कि आवेग प्रो को पेट्रोलियम डीलरों के सामने आने वाली कई प्रमुख परिचालन चुनौतियों—जैसे मैनुअल बिक्री मिलान, स्टॉक में अंतर की निगरानी, फ्लीट इनवॉइसिंग, नकद और भुगतान असंगतियाँ, दैनिक निरीक्षण रिकॉर्ड और क्रेडिट जोखिम दृश्यता—को हल करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 

विज्ञप्ति के अनुसार यह प्लेटफॉर्म डीलरों को बिक्री, शिफ्ट और एसएल5 नोज़ल मिलान प्रबंधित करने में सक्षम बनाता है, साथ ही लाइव इन्वेंटरी ट्रैकिंग, स्टॉक नियंत्रण, डिजिटल फ्लीट कॉन्ट्रैक्ट, समेकित इनवॉइसिंग, क्रेडिट मॉनिटरिंग, वाउचर प्रबंधन और रियल-टाइम बैलेंस शीट दृश्यता जैसी सुविधाएँ भी प्रदान करता है। 

यह प्लेटफॉर्म वैट, जीएसटी, सेस और सरचार्ज को भी संभालता है, जिससे डीलर सटीक और ऑडिट-तैयार वित्तीय रिकॉर्ड बनाए रख सकते हैं। नॉगती के सह-संस्थापक और सीईओ वैभव कौशिक ने कहा, " भारत में फ्यूल रिटेल अभी भी अकाउंटिंग, स्टॉक मॉनिटरिंग, मिलान और ग्राहक क्रेडिट प्रबंधन में बिखरी और मैनुअल प्रक्रियाओं पर निर्भर है।

आवेग प्रो के साथ, हम इन सभी महत्वपूर्ण कार्यों को एकीकृत प्लेटफॉर्म पर ला रहे हैं, ताकि डीलर अधिक पारदर्शिता, नियंत्रण और दक्षता के साथ काम कर सकें।" नॉगती के सह-संस्थापक आलाप नायर ने कहा," हमारा लक्ष्य डीलरों को मैनुअल प्रक्रियाओं से हटाकर एक स्मार्ट और अधिक स्केलेबल तरीके को अपनाने में मदद करना है।"

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups