Alok Singh as CEO of IndiGo: इंडिगो ने आलोक सिंह को मुख्य रणनीतिक अधिकारी नियुक्त किया!

Tue, Mar 24 , 2026, 08:25 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली:  देश की प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने एयर इंडिया एक्सप्रेस के पूर्व प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आलोक सिंह को अपना मुख्य रणनीतिक अधिकारी नियुक्त किया है। इंडिगो के निदेशक मंडल की सोमवार को हुई बैठक में उनकी नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की गयी।

एयरलाइंस ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि श्री सिंह पर दीर्घकालीन रणनीति बनाने और कंपनी के विकास को बढ़ावा देने, परिचालन दक्षता बेहतर बनाने तथा देश के तेजी से बदलते विमानन क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा में इंडिगो को आगे रखने की जिम्मेदारी होगी।
सिंह के पास विमानन क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। 

वह इससे पहले एयर इंडिया समूह की कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर थे। वह एयर इंडिया और ओमान एयर में भी महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। सिंह फिलहाल इंडिगो के प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया को रिपोर्ट करेंगे जो सीईओ के पद से पीटर एल्बर्स के इस्तीफे के बाद कंपनी के संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 

भाटिया ने कहा कि सिंह के पास इस क्षेत्र का लंबा अनुभव और परिचालन की गहरी समझ है। यह और मजबूत तथा भविष्य के लिए तैयार एयरलाइंस के निर्माण में अनमोल साबित होगा। उन्होंने कहा कि कंपनी के नये सीईओ की नियुक्ति के बाद श्री सिंह उन्हें रिपोर्ट करेंगे। सिंह ने इंडिगो से ऐसे समय में जुड़ने पर प्रसन्नता व्यक्त की जब कंपनी अपना अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क बढ़ाने पर फोकस कर रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups