लखनऊ। स्वरूप अग्रवाल मेमोरियल एआईटीए पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट (Prize Money Tennis Tournament) में क्वालीफायर से मुख्य ड्रॉ में पहुंचे उत्तर प्रदेश के ऋषि यादव और हरियाणा के सुनील कुमार ने सोमवार को उलटफेर भरी जीत दर्ज करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया। इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड (India Pesticides Limited) द्वारा प्रायोजित एक लाख रुपये की प्राइजमनी वाली इस प्रतियोगिता में आज खेले गए मुख्य ड्रॉ के पहले दौर में उत्तर प्रदेश के छठी वरीय अंशुमान सिंह (Anshuman Singh), क्वालीफायर वंश यादव तथा चिन्मय देव चौहान ने भी जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। लकी लूजर ऋषि यादव 6-3, 2-0 से आगे थे, तभी उनके प्रतिद्वंद्वी महाराष्ट्र के पांचवीं वरीय तनिष्क जाधव ने मैच छोड़ दिया। वहीं हरियाणा के सुनील कुमार ने सातवीं वरीय प्रशांत को 6-0, 6-0 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।
उत्तर प्रदेश के वंश यादव ने दिल्ली के सौरव कुमार यादव (Saurav Kumar Yadav) को कड़े मुकाबले में 7-6(2), 7-6(3) से पराजित किया, जबकि चिन्मय देव चौहान ने उत्तराखंड के अर्णव को 6-1, 6-1 से हराया। छठी वरीय अंशुमान सिंह ने बिहार के वैभव सिंह को 6-1, 6-3 से शिकस्त दी। अन्य मुकाबलों में हरियाणा के हर्ष मलिक, राजस्थान के अमित, केरल के कौशिक, दिल्ली के मयंक शर्मा, पश्चिम बंगाल के सार्थक गुलाटी और मुकिल रामानन ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Mar 23 , 2026, 09:32 PM