Indian Firm Wins CES Innovation Award: भारतीय फर्म को हेडफोन टेक्नोलॉजी के लिए मिला सीईएस इनोवेशन अवॉर्ड!

Sat, Mar 07 , 2026, 08:17 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

बेंगलुरू: भारतीय डीप-टेक कंपनी रेप्चर इनोवेशन लैब्स प्रा.लि. (Rapture Innovation Labs Pvt. Ltd) को उसके सोनिक लैम्ब जैन-2 हेडफोन के लिए 'हेडफोन्स एंड पर्सनल ऑडियो कैटेगरी' में प्रतिष्ठित सीईएस इनोवेशन अवॉर्ड्स 2026 से सम्मानित किया गया है।

कन्ज़्यूमर टेक्नोलॉजी एसोसिएशन (CTA) की ओर से ये पुरस्कार उपभोक्ता प्रौद्योगिकी में शानदार डिज़ाइन एवं इंजीनियरिंग के लिए दिए जाते हैं। कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार सोनिक लैम्ब को यह पुरस्कार पर्सनल ऑडियो आर्किटेक्चर में बुनियादी बदलाव लाने में उसके पेटेंटे शुदा इम्पल्स ड्राइवर प्रौद्योगिकी उत्पादन के योगदान के लिए चुना गया। 

इम्पल्स ड्राइवर टेक्नोलॉजी लो-फ्रीक्वेंसी ऑडियो को सटीक मैकेनिकल इम्पल्स में बदलती है। रैप्चर इनोवेशन लैब्स के सह-संस्थापक एवं सीईओ नवजीथ करकेरा ने कहा, ''सीईएस इनोवेशन अवॉर्ड न सिर्फ हमारी टेक्नोलॉजी का जश्न मनाता है बल्कि दुनिया के लिए डीप-टेक कन्ज़्यूमर प्रोडक्ट्स बनाने की भारत की बढ़ती क्षमता को भी दर्शाता है।''

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups