Unidentified Gunmen Open Fire : कश्मीरी गेट क्षेत्र में कार पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी गैंगस्टर नवीन बॉक्सर ने ली

Wed, Feb 25 , 2026, 04:22 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने मंगलवार देर रात कश्मीरी गेट क्षेत्र में एक कार पर अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी (Unidentified gunmen open fire) के बाद प्राथमिकी दर्ज की है। उस घटना में एक अधिवक्ता घायल हो गया था। अधिकारियों ने बताया कि गैंगस्टर नवीन बॉक्सर (gangster Naveen Boxer) के नाम से बताई जा रही एक पोस्ट के जरिए बॉक्सर ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। एक अधिकारी ने कहा, "वकील दीपक खत्री की शिकायत के आधार पर कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (IPC) की धारा 109 और 3 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।" यह घटना रात करीब 10:10 बजे अंतरराज्यीय बस अड्डा के पास मरघट वाले हनुमान मंदिर के पास हुई, जब हमलावरों ने चलती गाड़ी पर गोलीबारी की, जिसमें पांच लोग सवार थे।

उनमें से एक के कंधे में गोली लगी और उसे अस्पताल ले जाया गया। एक अधिकारी ने कहा कि उसकी हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने बताया कि खत्री को घटना से पहले भी धमकियां मिल रही थीं। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) राजा बंथिया ने कहा, "कार में बैठे लोगों ने हमले में शामिल हमलावरों की संख्या के बारे में अलग-अलग बयान दिए हैं। घटना के तुरंत बाद गैंगस्टर नवीन बॉक्सर के नाम और फोटो वाले एक प्रोफाइल से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया, जिसमें हमले की जिम्मेदारी ली गई और अधिवक्ता खत्री को नयी धमकियां दी गईं।

पोस्ट में उस व्यक्ति ने अधिवक्ता खत्री पर बिश्नोई के लिए मुखबिर और बिचौलिए के तौर पर काम करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अगर उसने ऐसी गतिविधियां जारी रखीं तो उसे नतीजे भुगतने होंगे। पोस्ट में लिखा था, "वह लॉरेंस के लिए मुखबिर और बिचौलिए का काम करता है। तुम जबरन वसूली करते हो और बैठक में जानकारी लाते हो। ऐसा करना बंद करो। नहीं तो, तुम्हारे कामों की सजा मिलेगी और तुम्हारे पूरे परिवार को इसके नतीजे भुगतने होंगे।

पुलिस ने कहा कि वे सोशल मीडिया अकाउंट और जिम्मेदारी के दावे की असलियत की जांच कर रहे हैं। एक अधिकारी ने कहा, "हम पोस्ट और उसके स्रोत की जांच कर रहे हैं। नतीजों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घटनास्थल पर एक जांच दल को बुलाया गया, जहां उन्होंने मौके का निरीक्षण किया और सबूत इकट्ठा किए। पुलिस ने हमलावरों और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए आस-पास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज स्कैन किये।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups