IPO News: 25 फरवरी को खुलेगा ओमनीटेक इंजीनियरिंग का आईपीओ! जानिए क्या है जीएमपी प्रॉफिट संकेत ?

Sat, Feb 21 , 2026, 01:45 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Omnitech Engineering's IPO: इंजीनियरिंग कम्पोनेंट (engineering component) बनाने वाली कंपनी ओमनीटेक इंजीनियरिंग ने अपने 583 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड का एलान कर दिया है। ओमनीटेक इंजीनियरिंग का आईपीओ (The Omnitech Engineering IPO) 25 फरवरी को खुलेगा, जबकि आप इसमें 27 फरवरी तक निवेश कर सकेंगे। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 216-227 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। खात बात ये है कि आईपीओ खुलने के 5 दिन पहले ही ओमनीटेक के शेयर का जीएमपी प्रॉफिट का संकेत दे रहा है।

मेनबोर्ड का होगा आईपीओ
ओमनीटेक इंजीनियरिंग का आईपीओ मेनबोर्ड का होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 24 फरवरी को इस आईपीओ में बोली लगा पाएंगे। इस पब्लिक इश्यू में 418 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 165 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए बेचे जाएंगे। ओएफएस की पेशकश कंपनी के प्रमोटर उदयकुमार अरुणकुमार पारेख द्वारा की जा रही है।

आईपीओ फंड से क्या करेगी कंपनी?
नए फंड से प्राप्त राशि का इस्तेमाल ओमनीटेक कर्ज चुकाने, दो नई विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने, पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं को पूरा करने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। ओमनीटेक इंजीनियरिंग के शेयर पांच मार्च का बाजार में लिस्ट हो सकते हैं।

कितना है इस IPO का GMP?
इंवेस्टरगेन के अनुसार ओमनीटेक का जीएमपी आज 13 रुपये चल रहा है। यानी जिन लोगों को आईपीओ में शेयर मिलेंगे, उन्हें प्रति शेयर 13 रुपये की कमाई (5.73 फीसदी रिटर्न) हो सकती है। मगर ध्यान रहे कि किसी भी कंपनी के शेयर का जीएमपी उसकी लिस्टिंग तक घट-बढ़ सकता है।

कितना है लॉट साइज?
ओमनीटेक के आईपीओ में लॉट साइज 66 शेयरों की है। यानी कम से कम 66 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है।

क्या करती है ओमनीटेक?
ओमनीटेक इंजीनियरिंग एक मैन्युफैक्चरिंग और इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस कंपनी है। इसके एक्सपर्टीज के एरिया में प्रिसिजन-इंजीनियर्ड कंपोनेंट्स, टर्नकी इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन सॉल्यूशंस और कई सेक्टर्स के लिए कस्टम मैकेनिकल सिस्टम्स शामिल हैं। यह बिजनेस जनरल मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोटिव, एयरोस्पेस, फार्मास्यूटिकल्स और फूड प्रोसेसिंग जैसी इंडस्ट्रीज में इस्तेमाल होने वाली हाई-परफॉर्मेंस मशीनरी के मैकेनिकल डिजाइन, फैब्रिकेशन, असेंबली और इंटीग्रेशन में अपनी काबिलियत के लिए मशहूर है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups