Southern Railway : दक्षिण रेलवे ने गति शक्ति कार्गो टर्मिनल से माल ढुलाई में किया बेहतर प्रदर्शन!

Wed, Feb 18 , 2026, 07:07 PM

Source : Uni India

चेन्नई। दक्षिण रेलवे ने गति शक्ति कार्गो टर्मिनल (Gati Shakti Cargo Terminal) से माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। दक्षिण रेलवे (Southern Railway) की ओर से बुधवार को बताया गया कि दक्षिण रेलवे जीसीटी के चालू होने के बाद से अपने माल ढुलाई की क्षमता को लगातार बढ़ा रहा है और इससे आमदनी भी काफी बढ़ी है। दक्षिण रेलवे माल ढुलाई के काम में मदद के लिए कार्गो से जुड़ी सुविधाएं, ज़मीनी स्तर पर आधुनिक रसद अवसंरचना बनाकर जीसीटी के लक्ष्य को पूरा करती हैं। दक्षिण रेलवे ने जुलाई 2023 से चेन्नई मंडल के मनाली में चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड-जीसीटी (CPCT) में जीसीटी चालू किया था और इसने 138 आउटवर्ड रेक (05.59 लाख टन) माल संभाले हैं, जिससे 54.70 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।

वहीं सेलम मंडल में मई 2024 में अधिसूचित किए गये करूर के पास अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड-जीसीटी (UCTV) ने 442 रेक (16.79 मिलियन टन) का सीमेंट का परिवहन किया है। तिरुचिरापल्ली मंडल में अरियालुर (एलुम ) और इच्चंगडू (आीसीएम) में रैम्को सीमेंट्स लिमिटेड के जीसीटी ने मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है। दक्षिण रेलवे के अनुसार अरियालुर ने 277 आउटवर्ड रेक (07.97 लाख टन) और 328 इनवर्ड रेक (12.51 लाख टन) माल का परिवहन कर 52.95 करोड़ रुपये कमाये। वहीं इच्चंगडू ने 252 इनवर्ड रेक (09.65 लाख टन) के अलावा 149 आउटवर्ड रेक (02.88 टन) के जरिये 29.58 करोड़ रुपये कमाये।


इसी तरह से मदुरै मंडल के तुलुक्कपट्टी (टीवाईएसजी) में जीसीटी ने 247 रेक (05.08 लाख टन) माल को संभालकर सीमेंट की लगातार आवक को आसान बनाया है, जबकि चेन्नई मंडल के पोन्नेरी में नवंबर 2025 में चालू हुए एसआईसीएल मल्टीमॉडल गति शक्ति कार्गो टर्मिनल (एसएमजीपी) ने भी कार्गो हैंडलिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है और इस इलाके में मल्टीमॉडल माल ढुलाई और रेल-आधारित रसद को बढ़ाने के लिए तैयार है।

दक्षिण रेलवे ने कहा कि जीसीटी और कार्गो से जुड़ी सुविधाएं माल ढुलाई रसद को बदल रही हैं। भारतीय रेलवे ने पूरे नेटवर्क में आधुनिक माल ढुलाई अवसंरचना के विकास के लिए एक व्यापक और सुव्यवस्थित ढांचा देने के लिए जीसीटी नीति लागू की है। यह नीति रेल-आधारित रसद को मजबूत करने और रेलवे और गैर रेलवे दोनों तरह की ज़मीन पर अत्याधुनिक कार्गो अवसंरचना बनाकर माल परिवहन में रेलवे के मॉडल शेयर को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। दक्षिण रेलवे ने कहा कि इस पहल का मकसद आधुनिक, कुशल और ग्राहक-अनुकूल माल ढुलाई अवसंरचना को आसान बनाना, कार्गो एकत्रीकरण, संग्रह और आपूर्ति क्षमताओं को बढ़ाना, उद्योगों के लिए बाधा रहित रेल सम्पर्क को बढ़ावा देना और सड़क से रेल पर स्थानांतरित होने को बढ़ावा देना है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups