फिरोजाबाद। फिरोजाबाद जिले के थाना दक्षिण क्षेत्र में मंगलवार रात आगरा रोड पर रील बनाते हुए बाइक चला रहे युवकों ने सड़क पार कर रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे (Bike Accident) में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनमें से एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार थाना दक्षिण क्षेत्र निवासी रामवीर सिंह (Ramveer Singh) की पत्नी सरोज देवी (53) और उनकी पुत्रवधू वीरवती (26) मंगलवार रात ऑटो से घर लौट रही थीं। ऑटो से उतरकर जैसे ही वे सड़क पार कर रही थीं, सामने से आ रहे बाइक सवार युवकों ने रील बनाते हुए लापरवाही से वाहन चलाया और दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए।
सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते आगरा रेफर किया गया। इलाज के दौरान सरोज देवी की मौत हो गई, जबकि वीरवती का उपचार जारी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और फरार बाइक सवारों की तलाश की जा रही है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Feb 18 , 2026, 06:29 PM