AI ​​Impact Summit 2026 : मोदी से मिले सुंदर पिचाई, ए आई के क्षेत्र में हो रहे कार्यों के बारे में की बात

Wed, Feb 18 , 2026, 02:53 PM

Source : Uni India

Sundar Pichai meets Modi: 'ए आई इम्पैक्ट समिट (AI ​​Impact Summit)' में हिस्सा लेने आये गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई (Google CEO Sundar Pichai) ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से मुलाकात की। मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, " दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के अवसर पर सुंदर पिचाई से मिलकर प्रसन्नता हुई।

 भारत में एआई के क्षेत्र में हो रहे कार्यों और इस क्षेत्र में हमारे प्रतिभाशाली छात्रों एवं पेशेवरों के साथ गूगल किस प्रकार कार्य कर सकता है, इस पर चर्चा हुई।"
इससे पहले पिचाई ने सुबह यहां पहुंचने पर कहा कि वह ए आई सम्मेलन में हिस्सा लेने आये हैं और 20 फरवरी को मुख्य भाषण देंगे। पिचाई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत लौटकर अच्छा लग रहा है। उन्होंने आयोजकों को गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। 

यह शिखर सम्मेलन 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। पिचाई का संबोधन 20 फरवरी को सुबह होगा जिसे सम्मेलन के सबसे प्रतीक्षित सत्रों में से एक माना जा रहा है। सम्मेलन में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, लगभग 20 राष्ट्राध्यक्ष और सरकारों के प्रमुख भाग ले रहे हैं। इनमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा, यूनान के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस खालिद बिन मोहम्मद बिन ज़ाएद अल नहयान शामिल हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups