रांची। झारखंड कांग्रेस विधायक दल (CLP) की एक महत्वपूर्ण बैठक आज रांची में आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड के सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी,(Bhupendra Maravi) झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, (Keshav Mahato Kamlesh) विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, उप नेता राजेश कच्छप सहित कांग्रेस के मंत्रीगण एवं विधायकगण की उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान झारखंड विधानसभा के आगामी बजट सत्र को लेकर व्यापक मंथन किया गया। राज्य के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सामाजिक न्याय तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस की भूमिका को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने इस बात पर बल दिया कि गठबंधन की सरकार जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में संगठनात्मक समन्वय और विधायी रणनीति को मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Feb 17 , 2026, 08:21 PM