Cheetah Movement: रामगढ़ के जंगल में चीते ने किया नीलगाय का शिकार!

Tue, Feb 17 , 2026, 06:50 PM

Source : Uni India

बारां। मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान की सीमा से राजस्थान के बारां जिले की सरहद में स्वच्छंद विचरण (Free roaming) कर रहा चीता केपी-2 सोमवार और मंगलवार को एक बार फिर अपने पुराने बसेरे रामगढ़ केटर क्षेत्र में दिखाई दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केपी-2 चीते ने रामगढ़ के ही जंगल में एक नीलगाय का शिकार किया है। उप वन संरक्षक वी. मणिकराव बड़े ने बताया कि मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा पर घूमते हुए सोमवार शाम को केपी -2 चीते को बारां जिले के रामगढ़ क्षेत्र के आसपास एक- दो किलोमीटर के दायरे में जंगल में देखा गया, जहां उसने एक नीलगाय का शिकार किया।

उन्होंने बताया कि गत शनिवार को उसे बारां जिले में रामपुर टोड़िया के पास देखा था। रविवार को तछ़के वह मध्य प्रदेश की सीमा के करीब रहा। सोमवार शाम एवं मंगलवार सुबह करीब नौ घंटे बाद वह बारां के रामगढ़ से महज करीब चार किलोमीटर दूर चंद्रपुरा नयागांव के पास देखा गया है। फिलहाल वह उसके ईदगिर्द ही विचरण कर रहा है। उन्होंने बताया कि बारां वन विभाग और कूनो राष्ट्रीय उद्यान (National Park) से आया दल लगातार चीता केपी-2 की निगरानी कर रहा है। इससे पहले चीता के पी-2 रामगढ़ क्षेत्र में 17 दिनों तक बसेरा जमाए हुए था। दिसम्बर में भी उसने नीलगाय, बछड़े एवं अन्य का शिकार किया था। माना जा रहा है कि बार बार केपी-2 का रामगढ़ क्षेत्र में आना यहां की जैव विविधता, अनुकूल माहौल और सहज शिकार सुलभ होना भा गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups