Court Bomb Threat: राजस्थान उच्च न्यायालय के जयपुर, जोधपुर भवनों को बम से उड़ाने की धमकी!

Tue, Feb 17 , 2026, 06:14 PM

Source : Uni India

जयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय (High Court) के जयपुर और जोधपुर न्यायालय भवनों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को ई-मेल के जरिए दी गयी धमकी में कहा गया कि अदालत परिसर (Court Administration) में बम लगे हैं और इन्हें फोड़ दिया जाएगा। सूचना के बाद उच्च न्यायालय प्रशासन ने प्राथमिक सुरक्षा के तौर पर पूरा परिसर खाली कराया और न्यायिक कार्यवाही को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया।


सुरक्षा बल के जवानों, बम निरोधक दस्ते (bomb disposal squads) और श्वान दस्ते ने दोनों ही परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। प्रारंभिक जांच में किसी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला है, लेकिन जांच पूरी सतर्कता से की गयी। पिछले कुछ महीनों में यह बम धमकी का मामला पहले भी कई बार सामने आ चुका है, जिससे न्यायिक प्रक्रियाओं पर असर और वकीलों और आम जनता में चिंता का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल के स्रोत और धमकी के पीछे छिपे इरादों की जांच कर रही हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups