रुद्रपुर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा (Upcoming Chardham Yatra) के लिए सरकार तैयार है और सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हर बार की तरह इस बार भी अधिक श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर पहुंचेंगे। धामी ने महाशिवरात्रि के मौके पर खटीमा में वनखंडी महादेव मंदिर में पूजा अर्चना (Puja Archana) के बाद कहा कि सरकार ने चारधाम यात्रा के लिए पिछले साल से ही तैयारी शुरू कर दी थी। सरकार का प्रयास है कि सुरक्षित और भव्य चारधाम यात्रा हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के उस वक्तव्य को चरितार्थ करने जा रही है जिसमें उन्होंने कहा था कि तीसरा दशक उत्तराखंड का है।
धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा के साथ ही आदि कैलाश, जागेश्वर, पूर्णागिरी धाम में हर साल श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है और साल यहां बड़ी संख्या में यात्री यहां पहुंच रहे हैं। सरकार सभी धामों में सुरक्षित यात्रा के लिए तैयार है। तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने खटीमा में एक करोड़ की लागत से खटीमा सिविल न्यायालय में अधिवक्ताओं हेतु नव निर्मित चैम्बर्स का लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि नया चैम्बर अधिवक्ताओं के लिए न्यायिक विमर्श व अध्ययन का महत्वपूर्ण केंद्र बनें तथा न्यायिक कार्य सरलता तथा त्वरित गति से होंगे।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के प्रधानमंत्री बनने के पश्चात् देश भर में लगभग सात हजार से अधिक कोर्ट व 11 हजार आवासीय इकाइयों का निर्माण किया गया है जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री से प्रेरणा लेकर उत्तराखंड में भी न्याय व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप देने, विधि शिक्षा (Legal Education) को और सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा खटीमा का हर क्षेत्र में विकास किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं के लिए 20 नए चैंबर बनाने हेतु 02. 50 करोड़ रुपए देने की घोषणा की।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Feb 15 , 2026, 08:20 PM