FPI Investment Update: फरवरी में आया 29,714 करोड़ रुपये का निवेश

Sun, Feb 15 , 2026, 11:46 AM

Source : Uni India

मुंबई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफपीआई) (Foreign Institutional Investors (FPIs) ने फरवरी में अब तक भारतीय पूंजी बाजार (Indian capital market) में 29,714 करोड़ रुपये (₹29,714 crore) का शुद्ध निवेश किया है। शुद्ध निवेश लगायी गयी पूंजी और निकाली गयी पूंजी का अंतर है।
सीडीएसएल के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई (FPI) ने फरवरी में इक्विटी में 19,675 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। वहीं, हाइब्रिड उपकरणों में उन्होंने 1,078 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की है। इस अवधि में उन्होंने शुद्ध रूप से 10,930 करोड़ रुपये लगाये। म्यूचुअल फंड में उनका शुद्ध निवेश 188 करोड़ रुपये रहा।
एफपीआई दो महीने बाद भारतीय पूंजी बाजार में लिवाल दिख रहे हैं। इससे पहले, जनवरी में उन्होंने 29,071 करोड़ रुपये और पिछले साल दिसंबर में 38,721 करोड़ रुपये निकाले थे। फरवरी के पहले सप्ताह में अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते की घोषणा के बाद से ही एफपीआई लगातार लिवाल बने हुए हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups