शेयर बाजार में गिरावट: छह बड़ी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,00,706 करोड़ घटा

Sun, Feb 15 , 2026, 10:42 AM

Source : Uni India

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों (stock markets) में पिछले सप्ताह रही गिरावट (decline) के कारण बीएसई (BSE) की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 3,00,706 करोड़ रुपये घट गया, जबकि अन्य चार कंपनियों के एमकैप में 1,68,819 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गयी।
सप्ताह के दौरान आईटी कंपनियों (IT companies) पर भारी दबाव के बीच टीसीएस का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक 90,199 करोड़ रुपये और इंफोसिस का 70,780 करोड़ रुपये घट गया। एचडीएफसी बैंक में 54,628 करोड़ रुपये की गिरावट रही।
विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज को एमकैप में 41,883 करोड़ रुपये और सार्वजनिक क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी एलआईसी को 23,972 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 19,245 करोड़ रुपये कम हुआ।
सबसे बड़े सार्वजनिक ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक के शेयर में 12 प्रतिशत से अधिक की साप्ताहिक तेजी के कारण उसका एमकैप 1,22,213 करोड़ रुपये बढ़ा। बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 26,414 करोड़ रुपये और निर्माण कंपनी एलएंडटी का 14,471 करोड़ रुपये बढ़ गया। आईसीआईसीआई बैंक के एमकैप में 5,720 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई।
बाजार पूंजीकरण के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज 19,21,476 करोड़ रुपये के साथ पहले स्थान पर रही। एचडीएफसी बैंक 13,93,622 करोड़ रुपये के साथ दूसरे और भारती एयरटेल 11,43,044 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर रही।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups