जयपुर: प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार समिति के सदस्य गौरव वल्लभ ने मोदी नॉमिक्स मॉडल राजस्थान में लागू बताते हुए कहा है कि प्रदेश की जीडीपी पिछले तीन वर्षों में 41.3 प्रतिशत की दर से बढ़ी है और राज्य की अर्थव्यवस्था 21 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच चुकी है।
बजट युवा संवाद कार्यक्रम
वल्लभ शुक्रवार को यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान द्वारा आयोजित "बजट युवा संवाद" कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज 30 से अधिक देश भारत की यूपीआई तकनीक का उपयोग कर रहे हैं, जो भारत की डिजिटल क्षमता और वैश्विक साख को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को आर्थिक सशक्तिकरण मिला है और 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, जो मोदी नॉमिक्स की सफलता का प्रमाण है।
उन्होंने राज्य सरकार के बजट में स्टेट टेस्टिंग एजेंसी के गठन को ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि इससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर पूर्ण विराम लगेगा। उन्होंने कहा कि अब योग्य और प्रतिभाशाली युवाओं को आरएएस, इंस्पेक्टर, पटवारी सहित विभिन्न पदों पर निष्पक्ष अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही 400 सीएम राइज स्कूलों के लिए 1000 करोड़ रुपए तथा विद्यालयों में एआई लैब्स की स्थापना के लिए 500 करोड़ रुपए के प्रावधान को शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम बताया।
इस अवसर पर राज्य के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि भारत की 65 प्रतिशत आबादी युवा है, इसलिए बजट का फोकस युवाओं पर केंद्रित होना स्वाभाविक है। उन्होंने अंत्योदय के सिद्धांत पर आधारित इस बजट को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि भाजपा जो कहती है, वही करती है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद राजस्थान में एक लाख से अधिक नौकरियां प्रदान की गई हैं तथा एक भी पेपर लीक की घटना नहीं हुई है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Feb 14 , 2026, 07:39 AM