Armed criminals: सशस्त्र अपराधियों ने दुकानदार को बंधक बनाकर लूटे 70 लाख के आभूषण

Fri, Feb 13 , 2026, 07:28 PM

Source : Uni India

समस्तीपुर। बिहार मे समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुरगाहर चौक स्थित एक आभूषण दुकान (looted jewelry) मे शुक्रवार को सशस्त्र अपराधियों ने दुकानदार को बंधक बनाकर करीब 70 लाख रूपये मूल्य के जेवरात लूट लिए। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के श्रीपुरगाहर चौक स्थित प्रियंका ज्वेलर्स (Priyanka Jewellers) नामक दुकान पर 3-4 की संख्या मे हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोला। इस दौरान अपराधियों ने हथियार के बल पर दुकानदार राहुल कुमार (Rahul Kumar) सहित अन्य को बंधक बना लिया। इसके बाद अपराधियों ने दुकान मे रखें करीब 70 लाख रूपये मूल्य के चांदी एवं सोने के जेवरात लूट लिए।

सूत्रों के अनुसार लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी गोली-बारी करते हुए मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग निकले। इधर घटना की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक (दो) संजय कुमार सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच और जांच शुरू की। पुलिस ने घटना स्थल से दो खाली खोखा बरामद किया है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups