मधेपुरा। मधेपुरा जिले में शंकरपुर थाना क्षेत्र के परसा पंचायत (Parsa Panchayat) में सडक पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की रात परसा पंचायत वार्ड नंबर-04 निवासी सूरज दास (Suraj Das) का पुत्र राहुल कुमार दास (Rahul Kumar Das) (उम्र लगभग 27 वर्ष) तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गया , जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे जननायक कर्पूरी ठाकुर अस्पताल ले गया, जहाँ इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।
राहुल अपने पीछे एक दो साल की पुत्री एवं तीन महीने का पुत्र छोड़ गया हैl घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। अज्ञात ट्रैक्टर चालक की पहचान कर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है और जाँच में जुट गई हैl इस मामले में ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं दोषी चालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 13 , 2026, 06:52 PM