नयी दिल्ली: कांग्रेस ने कहा है कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते (trade agreement with the United States) का जो संयुक्त विवरण सामने आया है उससे साफ हो गया है कि अमेरिका इस समझौते में भारी पड़ गया है और इसका खामियाजा भारत के किसानों, व्यापारियों और आम लोगों को भुगतना पड़ेगा। कांग्रेस संचार विभाग (Congress communication department) के प्रभारी जयराम रमेश (Jairam Ramesh) शनिवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ एक पर एक पोस्ट में कहा "अभी जारी किए गए अमेरिका-भारत संयुक्त बयान में डिटेल्स पर कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा गया है। लेकिन जो बातें अब तक सामने आई हैं, उनसे यह साफ़ होता है कि इस समझौते में भारत के हितों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है और इसका पूरा फायदा अमेरिका को ही होने वाला है।
उन्होंने कहा कि इस समझौते से यह भी स्पष्ट हो गया है कि भारत अब रूस से तेल आयात नहीं करेगा। अलग से, अमेरिका ने यह भी घोषणा की है कि यदि भारत प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रूस से तेल खरीदता है, तो 25 प्रतिशत कर का दंड दोबारा लगाया जा सकता है। इसमें भारतीय किसानों की कीमत पर अमेरिकी किसानों की मदद के लिए भारत आयात शुल्कों में भारी कटौती करेगा।
रमेश ने कहा कि समझौते की बाद अमेरिका से भारत का वार्षिक आयात तीन गुना हो जाएगा, जिससे वस्तुओं के व्यापार में हमारा लंबे समय से चला आ रहा सरप्लस समाप्त हो जाएगा। अमेरिका को भारत के आईटी और अन्य सेवाओं के निर्यात को लेकर अनिश्चितता बनी रहेगी और भारत के वस्तु निर्यात को अमेरिका में पहले की तुलना में अधिक शुल्कों का भुगतान करना पड़ेगा। कांग्रेस नेता ने समझौते पर तंज़ करते हुए कहा "इतनी झप्पियों और फोटो-ऑप्स का कोई खास नतीजा नहीं निकला। नमस्ते ट्रंप, हाउडी मोदी पर भारी पड़ गया। दोस्त, दोस्त न रहा।"



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Feb 07 , 2026, 01:01 PM