Interests of sensitive: अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में कृषि समेत संवेदनशील क्षेत्रों के हितों को संरक्षण: गोयल

Tue, Feb 03 , 2026, 08:24 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में कृषि और डेयरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों की (sensitive sectors) हितों की रक्षा की गयी है और समझौते पर जल्द ही दोनों पक्ष साझा बयान जारी करेंगे। गोयल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दोनों देशों के अधिकारी समझौते के तकनीकी विवरण तय कर रहे हैं और जल्दी ही इस पर एक साझा बयान जारी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस समझौते से देश के हर क्षेत्र को अमेरिकी बाजार में अवसर मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसमें कृषि और डेयरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों के हितों का संरक्षण किया गया है।

ल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच सोमवार देर रात टेलीफोन वार्ता के बाद दोनों देशों में व्यापार वार्ता पर सहमति बनी। श्री ट्रम्प ने इसकी जानकारी देते हुए बताया था कि भारत रूस से कच्चे तेल की खरीद बंद करने पर सहमत हो गया है, और बदले में अमेरिका तत्काल प्रभाव से भारतीय उत्पादों पर जवाबी आयात शुल्क 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। बदले में भारत "अमेरिकी उत्पादों पर आयात शुल्क और आयात बाधाओं को घटाकर शून्य" कर देगा। उन्होंने बताया था कि भारत ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि, कोयला और अन्य क्षेत्रों में 500 अरब डॉलर के अमेरिकी उत्पाद खरीदने के अलावा अमेरिका से आयात बढ़ायेगा। गोयल ने स्पष्ट किया कि 500 अरब डॉलर के अमेरिकी उत्पादों की खरीद पांच साल में होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तथा दूसरे विपक्षी दलों के संसद में इस मुद्दे पर हंगामे के कारण स्थिति स्पष्ट करने के लिए इस संवाददाता सम्मेलन की जरूरत पड़ी तथा समझौते के बारे में विस्तृत विवरण बाद में दिये जायेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups