रूसी पुलिस ने यूक्रेन से संचालित धोखाधड़ी वाले कॉल सेंटर को बंद किया

Mon, Feb 02 , 2026, 04:31 PM

Source : Uni India

सेंट पीटर्सबर्ग: रूसी पुलिस (Russian police) ने लेनिनग्राद क्षेत्र में यूक्रेन से संचालित हो रहे कॉल सेंटर को बंद करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। रूस के पश्चिम में यह दूरसंचार केंद्र यूक्रेन (telecommunications center in western Russia) के जालसाज़ संचालित कर रहे थे। रूसी गृह मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि इस संबंध में सेंट पीटर्सबर्ग से दो संदिग्ध गिरफ्तार किये गये हैं। 

जांचकर्ताओं का मानना है कि दोनों संदिग्ध यूक्रेन में मौजूद कॉल सेंटरों (call centers) से अगस्त 2025 से संपर्क में थे। वे अंतरराष्ट्रीय कॉल लगाने के लिये सिम बॉक्स का इस्तेमाल कर रहे थे, जो कॉल करने वाले की पहचान और लोकेशन छिपा लेता है। पुलिस ने कहा कि यह कॉल सेंटर हर दिन 5000 से ज्यादा लोगों को धोखाधड़ी वाली कॉल करता था। अधिकारियों ने संदिग्धों को सेंट पीटर्सबर्ग, लेनिनग्राद और रूस के दूसरे हिस्सों में चल रहे 50 आपराधिक मामलों से जोड़ा है। छानबीन के दौरान पुलिस ने 19 मोबाइल फोन और 3500 से ज्यादा सिम कार्ड जब्त किये हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups