GST Collection January: 6.2% की बढ़त के साथ 1,93,384 करोड़ रुपये रहा संग्रह

Sun, Feb 01 , 2026, 10:59 AM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) GST के तहत जनवरी में कुल राजस्व संग्रह 6.2 प्रतिशत बढ़कर 1,93,384 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
पिछ्ले साल जनवरी में यह आंकड़ा 1,82,094 करोड रुपये रहा था।
सूत्रों ने बताया कि जनवरी में घरेलू जीएसटी (Domestic GST) राजस्व 4.8 प्रतिशत बढ़कर 1,41,32 करोड़ रुपये पर रहा। वहीं आयात (Import) पर कर से प्राप्त राजस्व 10.1 प्रतिशत बढ़कर 52,253 करोड रुपये दर्ज किया गया।

राज्यवार कैसा रहा कलेक्शन
राज्य-वार सेटलमेंट के बाद GST रेवेन्यू की तस्वीर मिली-जुली रही. इंडस्ट्रियल राज्यों में अच्छी बढ़ोतरी हुई, जबकि छोटे राज्यों में गिरावट देखी गई.

पॉजिटिव ग्रोथ- हरियाणा (27%), महाराष्ट्र (15%), गुजरात (13%), हिमाचल प्रदेश (18%), पंजाब (12%)

सामान्य ग्रोथ- तमिलनाडु (5%), कर्नाटक (7%), उत्तर प्रदेश (2%), दिल्ली (3%), पश्चिम बंगाल (1%)

गिरावट- मध्य प्रदेश (-15%), झारखंड (-6%), ओडिशा (-10%), छत्तीसगढ़ (-23%), लद्दाख (-30%), लक्षद्वीप (-30%)

केंद्र शासित प्रदेशों का प्रदर्शन अलग-अलग रहा, चंडीगढ़ में 15% की बढ़ोतरी हुई, पुडुचेरी में 11% की बढ़ोतरी हुई, जबकि लक्षद्वीप में 30% की भारी गिरावट देखी गई.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups