नयी दिल्ली: यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने मंगलवार को अपनी भारतीय जड़ों के बारे में बात करते हुए कहा कि भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) उनके लिए ‘विशेष महत्व’ रखता है।
उन्होंने कहा, ''मैं यूरोपीय काउंसिल का अध्यक्ष हूं, लेकिन मैं एक प्रवासी भारतीय नागरिक भी हूं। फिर आप सोच सकते हैं, मेरे लिए इसका एक खास महत्व है।'' कोस्टा ने कहा, ''मुझे गोवा में अपनी जड़ों पर बहुत गर्व है, जहां से मेरे पिता का परिवार रहता था।''
कोस्टा ने भारत-ईयू व्यापार समझौते को "सबसे महत्वाकांक्षी" बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। कोस्टा ने कहा कि यूरोप और भारत के बीच का रिश्ता उनके लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत मायने रखता है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jan 28 , 2026, 07:59 AM