Devendra Yadav visited Sharma Enclave: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने किराड़ी विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा, जलभराव का लगाया आरोप!

Thu, Jan 22 , 2026, 07:44 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बुधवार को किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में शर्मा एन्कलेव का दौरा किया। यादव ने इलाके में जलभराव एवं घरों में दूषित पानी घुसने की बात कही। किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में जलभराव का आरोप लगाते हुए श्री यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के कारण 10 हज़ार लोग नरकीय जीवन जीने के लिए मजबूर है। 

उन्होंने कहा कि शर्मा एन्कलेव के लोगों द्वारा शिकायतें प्राप्त होने के बाद उनकी दयनीय स्थिति को देखने मैं यहां आया हूँ, यहां हर गली में प्रदूषित पानी भरा हुआ है। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि ऐसी परिस्थितियों लोग कैसे अपना जीवन व्यतीत कर रहे है। यादव ने विधायक और दिल्ली नगर निगम पर निशाना साधते हुए कहा कि पानी की निकासी पूरी तरह बंद हो गई है और कॉलोनी की लगभग 150 गलियों में 3.4 फीट पानी भरने से यहां की 10 हजार की आबादी प्रभावित होकर बीमारियों का सामना कर रही है। 

उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री और दिल्ली के उपराज्यपाल को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है ताकि यहां के लोगों को राहत मिल सके। यादव ने उनसे अनुरोध किया कि डीडीए की जमीन को लोगों के लिए पार्क या अन्य सार्वजनिक सुविधाएं बनाने के लिए विकसित करें तथा डीडीए एवं अन्य विभागों को मलबे को हटाने सहित भविष्य में मलबा फेंकने से रोकने का आदेश दें।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups