वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (US President Donald Trump) का विमान एयर फ़ोर्स वन मंगलवार को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद 'तकनीकी खराबी (technical malfunction)' आने के कारण संयुक्त बेस एंड्रयूज लौट आया। यह जानकारी व्हाइट हाउस ने दी। ट्रंप विश्व आर्थिक मंच 2026 (World Economic Forum 2026) में शामिल होने के लिए स्विट्जरलैंड के दावोस जा रहे थे। व्हाइट हाउस त्वरित प्रतिक्रिया टीम ने सोशल मीडिया पर कहा, "उड़ान भरने के बाद एएफ1 के क्रू सदस्यों ने विमान में तकनीकी खराबी का पता लगाया। पूरी सावधानी बरतते हुए, एएफ1 संयुक्त बेस एंड्रयूज लौट रहा है।
राष्ट्रपति और उनकी टीम दूसरे विमान में सवार होकर स्विट्जरलैंड की यात्रा जारी रखेंगे।" अमेरिकी वायु सेना द्वारा संचालित एयर फ़ोर्स वन लंबे समय से राष्ट्रपति पद का प्रतीक रहा है। बोइंग 1943 से राष्ट्रपति के परिवहन के लिए विशेष रूप से 'कॉन्फ़िगर' किए गए विमानों की आपूर्ति कर रहा है। श्री ट्रम्प की यह यात्रा ग्रीनलैंड को हासिल करने के अमेरिकी प्रयास को लेकर यूरोपीय सहयोगियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच हो रही है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jan 21 , 2026, 12:40 PM