Chhath Festival: छठ महापर्व पर स्टेशनों पर सुरक्षा- व्यवस्था कड़ी, 30 पदाधिकारी तैनात!

Tue, Oct 21 , 2025, 09:13 PM

Source : Uni India

पटना।  छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ (Heavy crowds) को देखते हुये पटना जिला प्रशासन ने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और विधि- व्यवस्था बनाये रखने के लिये कड़े इंतजाम किये हैं। पटना जंक्शन, राजेंद्र नगर टर्मिनल, पाटलिपुत्र और दानापुर रेलवे स्टेशन पर 22 अक्टूबर से तीन पालियों में 30 दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी तैनात किये गये हैं।

पटना के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम (District Magistrate Dr. Tyagarajan SM) ने बताया कि सभी अधिकारियों को रेलवे प्रशासन से समन्वय बनाकर यात्रियों के प्रवेश और निकास को सुचारू रखने का निर्देश दिया गया है। वहीं सिविल सर्जन को आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिये मेडिकल टीम (medical teams), जीवन रक्षक दवाएं और एम्बुलेंस तैयार रखने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही नगर कार्यपालक पदाधिकारियों को स्टेशनों के आसपास अतिक्रमण मुक्त क्षेत्र सुनिश्चित करने और अनुमंडल स्तरीय अधिकारियों को लगातार भ्रमणशील रहकर विधि- व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश मिला है। किसी भी आपात स्थिति में यात्री 24x7 जिला नियंत्रण कक्ष (0612-2219810 / 2219234) या डायल 112 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन और रेलवे प्रबंधन मिलकर छठ महापर्व के दौरान यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिये सतर्क और सक्रिय है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups